अमरदीप ग्रेवाल को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोका गया, पांच करोड़ के कथित रिश्वत मामले में ईडी की पूछताछ

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पांच करोड़ रुपये के कथित रिश्वत मामले की जांच के सिलसिले में अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक लिया। ईडी सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

ईडी सूत्रों ने बताया कि अमरदीप सिंह ग्रेवाल को एयरपोर्ट पर एलओसी के तहत इंटरसेप्ट किया गया है। उनसे जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। हालांकि, फिलहाल उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई पांच करोड़ रुपये के कथित रिश्वत मामले से संबंधित जांच के तहत की गई है। मामले में ईडी वित्तीय लेनदेन और संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है।

अमरदीप ग्रेवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के करीबी रिश्तेदार के रूप में भी बताया जा रहा है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

ईडी की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply