इतिहास के पन्नों में 15 अक्टूबर : भारत के मिसाइल मैन और 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

भारत को रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन वैज्ञानिक उपलब्धियों, सादगी और राष्ट्रसेवा की अनूठी मिसाल है। 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश ही नहीं, पूरी दुनिया में पहचान बनाई। भारत के मिसाइल विकास कार्यक्रम में उनकी अहम भूमिका के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जाना जाता है।

डॉ. कलाम ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 के विकास में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। रक्षा क्षेत्र में मिसाइल तकनीक को मजबूत बनाने के उनके प्रयासों ने भारत की सामरिक क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता को नई दिशा दी।

विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान के बाद डॉ. कलाम ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी भी संभाली। वह 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे। अपने सरल व्यक्तित्व, सहज व्यवहार और जनसरोकारों के कारण वह आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए। खासकर युवाओं और विद्यार्थियों के साथ उनका जुड़ाव उन्हें विशिष्ट बनाता था।

डॉ. कलाम का मानना था कि देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी की सोच, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। वह विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर सीखने और मेहनत के बल पर सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करते रहे।

27 जुलाई, 2015 को विद्यार्थियों के बीच व्याख्यान देते समय उनका निधन हो गया। हालांकि, उनके विचार और जीवन-दर्शन आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं। विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान उन्हें भारत के इतिहास में एक विशिष्ट स्थान दिलाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1686 – मुगल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक।

1923 – वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।

1932 – टाटा कंपनी ने टाटा सन्स लिमिटेड नामक देश की पहली एयरलाइन की शुरुआत की।

1935 – टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान।

1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1958 – अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1970 – अनवर सदत मिस्त्र के राष्ट्रपति चुने गए।

1978 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1987 – बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और उनके कुछ समर्थकों की हत्या की।

1988 – उज्जवला पाटिल एक नौका में दुनिया की यात्रा करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

1989 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ पहला कानूनी प्रदर्शन।

1990 – सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1993 – दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

1996 – फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।

1997 – अरुंधति राय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।

1998 – ग़रीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1999 – चीन ने 12 हजार किलोमीटर तक मार करने वाले ‘डीएफ-41 आईसीबीएम’ नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

1999 – जनरल जोसेफ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।

2003 – अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।

2006 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।

2006 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में बान की मून का चयन हुआ

2007 – वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।

2008 – रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फीसदी की कटौती की घोषणा की।

2008 – अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक ‘द हाइट टाइगर’ के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास “ब्रिंग अप द बडीज़” के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से 215 से अधिक लोगों की मौत।

जन्म

1542 – अकबर – मुगल शासक।

1914 – मोहम्मद जहीर शाह – अफगानिस्तान के अंतिम राजा थे।

1914 – मनुभाई राजाराम पंचोली – गुजराती भाषा के उपन्यासकार, लेखक, शिक्षाविद और राजनीतिज्ञ थे।

1922 – शंकर – प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।

1925 – हीरा लाल देवपुरा – राजस्थान के भूतपूर्व ग्यारहवें मुख्यमंत्री थे।

1931 – अब्दुल कलाम – भारत के 11वें राष्ट्रपति।

1932 – के. शंकरनारायणन – महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल थे।

1936 – मदन लाल खुराना – दिल्ली के मुख्यमंत्री।

1946 – विक्टर बनर्जी – भारतीय अभिनेता हैं।

1947 – मदन सिंह चौहान – छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ तथा प्रसिद्ध लोक गायक हैं।

1948 – महेंद्र नाथ पांडेय – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।

1952 – रमन सिंह – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री।

1953 – मागुण्टा श्रीनिवासुलु रेड्डी – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 17वीं लोकसभा में संसद के सदस्य हैं।

1957 – मीरा नायर – भारतीय निर्देशक।

1957 – मुख्तार अब्बास नकवी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और राजनेता।

1973 – कृपानाथ मल्लाह – भारतीय राजनेता, जो असम के करीमगंज निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं लोकसभा में सदस्य हैं।

निधन

1240 – रजिया सुल्तान – दिल्ली सल्तनत पर पहली महिला शासक।

1595 – फैजी – मध्यकालीन भारत का एक विद्वान साहित्यकार और फारसी का प्रसिद्ध कवि थे।

1961 – सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार

1969 – कैब्दीराशिद केली शेरमार्के – सोमालिया के राष्ट्रपति।

1975 – देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।

1997 – विष्णु प्रभाकर – प्रसिद्ध लेखक और कवि।

1999 – दुर्गा भाभी – भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्तिकारियों की प्रमुख सहयोगी थीं।

2012 – नोरोदम शिनौक – कंबोडिया के राजा थे।

2020 – भानु अथैया – भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर।

2020 – अक्किथम अछूथन नंबूथिरी – मलयालम भाषा के कवि थे।

2022 – ओ. पी. शर्मा – भारत के प्रसिद्ध जादूगर थे।

2025 – रवि नाइक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भाजपा के राजनीतिज्ञ और गोवा के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री।

महत्वपूर्ण अवसर

  • विश्व छड़ी दिवस
  • विश्व ग्रामीण महिला दिवस
  • विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
  • राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

Leave a Reply