यूरोपीय देशों की सेनाओं में सैनिकों की कमी : ग्रिनकेविच

मॉस्को, 12 अक्टूबर (हि.स./रिया नोवोस्ती)। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के यूरोप में सर्वोच्च सहयोगी कमांडर जनरल एलेक्सस ग्रिनकेविच ने कहा है कि यूरोपीय देशों की सेनाओं को सैनिकों की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रिनकेविच ने ब्लूमबर्ग से कहा कि तो निश्चित रूप से हमारे लिए मैनपावर (सैनिकों) का एक पहलू है। इस मुद्दे के साथ मुख्य कठिनाई यह है कि आप बड़ी सेना बनाने के लिए बस चुटकी नहीं बजा सकते।

ग्रिनकेविच ने कहा, “किसी भी ऑपरेशनल यूनिट में आपके पास कुछ लीडर होने चाहिए- कुछ मिड-लेवल लीडर और कुछ सीनियर लीडर और आप उन्हें अचानक से कहीं से भी नहीं बना सकते। आपको उन्हें भर्ती करना होगा और कुछ समय में तैयार करना होगा।”

जनरल ने कहा कि इसके लिए अनिवार्य सैन्य सेवा कानूनों में कुछ बदलाव की ज़रूरत है, जो पूरे यूरोप में हो रहे हैं।

Leave a Reply