चेन्नई, 09 अक्टूबर (हि.स.)। तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की गिनती की जाएगी। मदुरांतकम में तवेक और धारापुरम में अदिमुक उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण की मतगणना जारी है। इस दौरान तवेक लगातार 4,553 मतों के अंतर से आगे चल रही है। द्रमुक दूसरे और अन्नाद्रमुक तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
मदुरांतकम विधानसभा क्षेत्र
मरगदाम कुमारवेल – 15,847 (त.वे.क.)
परंधामन – 11,284 (द्रमुक)
कनिता संपत – 9,838 (अन्नाद्रमुक)
धारापुरम विधानसभा क्षेत्र
भानुमति – 9,109 (अन्नाद्रमुक)
सत्यबामा – 8,186 (त.वे.क.)
सुगन्या – 6,693 (द्रमुक)
कार्तिका – 536 (नाम तमिझर कच्ची)
लक्ष्मणन – 160 (सीपीआई)
