प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपत्नीक मुलाकात कर आशीर्वाद लिया बिप्लब कुमार देब ने

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने अपनी पत्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बिप्लब कुमार देब ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से सपत्नीक शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply