लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, चार लापता

मोरीगांव (असम), 28 सितंबर (हि.स.)। असम के लाहरीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में यात्रियों से भरी एक नाव डूबने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद चार यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जबकि कई यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव में बच्चों और महिलाओं समेत कुल 11 यात्री सवार थे। नाव के नदी में डूबते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लापता यात्रियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे के कारणों और लापता यात्रियों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।-

Leave a Reply