राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर

  • राष्ट्रपति 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की करेंगी अध्यक्षतागांधीनगर, 10 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे 22 सितंबर को नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सानिध्य में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

प्रवक्ता मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने बताया कि राष्ट्रपति राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के साथ-साथ गुजरात में आयोजित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।

इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भारतीय फिल्म जगत के प्रमुख कलाकार, निर्देशक, निर्माता, तकनीशियन और अन्य कला क्षेत्र से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि हाल ही हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को राष्ट्रपति के गुजरात दौरे और समारोह की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। राज्य सरकार की ओर से इस राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण आयोजन को यादगार बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन राजधानी नई दिल्ली के बाहर, गुजरात में किया जा रहा है।

Leave a Reply