तिरंगे की शान और 140 करोड़ देशवासियों के सपना ही अंतरिक्ष में भारत का संकल्पः प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर कहा कि तिरंगे की शान और 140 करोड़ देशवासियों के सपने ही अंतरिक्ष में भारत का संकल्प हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जारी एक वीडियो में कहा, ” मैंने अयोध्या में कहा था कि यह नए काल की शुरुआत है इस नए काल क्षेत्र में ग्लोबल ऑर्डर में भारतक अपना स्पेस लगातार बड़ा बना रहा है। हम सबने मिलकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया संकल्प को सिद्द तक पहुंचाने में स्पेस सेक्टर की भूमिका बहुत बड़ी है। आज ये जेन जी इंजीनियर, जेन जी डिजाइनर और जेन जी वैज्ञानिक नई नई टेक्नोलॉजी बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘प्रपल्शन सिस्ट’ ‘कंपोजिट मटीरियल’ या सैटेलाइट प्लेटफ़ॉर्म हों भारत का युवा आज उन क्षेत्रों में काम कर रहा है जिनकी कुछ साल पहले कल्पना भी संभव नहीं थी। भारत का प्राइवेट स्पेस टैलेंट पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। आज वैश्विक निवेशकों के लिए भारत का स्पेस सेक्टर एक आकर्षक केन्द्र बन रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रॉकेट का काउंटडाउन लाखों-लाख बच्चों को प्रेरित करता है। हर घर में कागज के हवाई जहाज उड़ाने वाला जो एरोनॉटिकल इंजीनियर है, बड़ा होकर आप जैसा इंजीनियर बनना चाहता है, वैज्ञानिक बनना चाहता है।

—————

Leave a Reply