पुलिस एनकाउंटर में डकैती घायल

बंगाईगांव (असम), 22 अगस्त (हि.स.)। बंगाईगांव जिले के जोगीगोपा इलाके में एक डकैत पुलिस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात जोगीगोपा थाने से पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर डकैत बारात अली भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी।

पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में बारात अली घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस एक अन्य प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply