प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पश्चिम एशिया संघर्ष पर आज शाम मुख्‍यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे

नई दिल्ली, 27 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पश्चिम एशिया संघर्ष पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे और राज्य की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में ‘टीम इंडिया’ की भावना से समन्वित प्रयासों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। हालांकि, आदर्श आचार संहिता के कारण चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर बयान दिया और इस मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट किया। श्री मोदी ने कहा था कि सरकार पेट्रोल, डीजल, तेल, गैस और उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने सदन को सूचित किया था कि भारत ने पिछले 11 वर्षों में ऊर्जा आयात के अपने स्रोतों को 27 देशों से बढ़ाकर 41 देशों तक कर दिया है। इससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो गई है।

Leave a Reply