बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लंबे समय तक शासनाध्यक्ष रहने पर बधाई दी

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में सबसे अधिक समय तक निर्वाचित सरकार का प्रमुख रहने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रत उनकी सेवा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांतों से प्रेरित होकर, भारत ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल पहलों और जन कल्याण में तेजी से प्रगति की है और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लगातार तीन लोकसभा चुनावों में मिले ऐतिहासिक जनादेश जनता का मोदी पर अटूट विश्वास दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है, और “विकसित भारत” की परिकल्पना नागरिकों की भागीदारी से प्रेरित एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बन गई है।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक शासनाध्‍यक्ष के रूप में सेवा करना राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8 हजार 9 सौ 30 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री नड्डा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने तक श्री मोदी की यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा कि ये वर्ष प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता और जनता की सेवा पर उनके निरंतर

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे अधिक समय तक सेवा करने वाले शासनाध्‍यक्ष बनने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर संदेश में श्री नायडू ने इस उपलब्धि को असाधारण बताया और प्रधानमंत्री के समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को इसका श्रेय  दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के विकास और वैश्विक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से वर्षों की निरंतर सेवा को दर्शाती है।श्री नायडू ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सामर्थ्‍य और देश को और अधिक उपलब्धियों की ओर ले जाने में सफल होने की कामना की।

Leave a Reply