असम की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, गुवाहाटी से पीएमकेएसएन की 22वीं किस्त करेंगे जारी

नईदिल्ली, 13 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की यात्रा पर आज असम जाएंगे। इस दौरान वे राज्य में 47,800 करोड़ से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आज असम में गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि‍ (पीएमकेएसएन) की 22वीं किस्‍त जारी करेंगे।

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब 9 करोड़ 32 लाख किसानों के बैंक खातों में प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण के माध्‍यम से 18 हजार 640 करोड़ रुपये जारी करेंगे। उन्‍होंने कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराश‍ि पहले ही अंतरित की जा चुकी है। श्री चौहान ने कहा कि इस किस्‍त के जारी होने से कुल धनराशि 4 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।

Leave a Reply