महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीएसडब्ल्यू-70 के 70वें सत्र को संबोधित किया

नईदिल्ली, 13 मार्च : हिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिला स्थिति आयोग-सीएसडब्ल्यू-70 के 70वें सत्र के दौरान कहा कि भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका-आईबीएसए कोष वैश्विक दक्षिण के सहयोग का एक ठोस उदाहरण है, जो सामूहिक रूप से विकास प्राथमिकताओं को संबोधित करता है। श्रीमती ठाकुर ने कल संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कहा कि यह कोष भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की सरकारों की एक दूरदर्शी संयुक्त पहल है, जिसने 2004 में अपनी स्थापना के बाद से लगभग 40 देशों में 50 से अधिक विकास सहायता परियोजनाओं का समर्थन करके अपनी उपयोगिता साबित की है। सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि वैश्विक दक्षिण के नेतृत्व वाला बहुपक्षीय सहयोग विभिन्न देशों में महिला सशक्तिकरण और सतत विकास में कैसे योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि आईबीएसए कोष उन परियोजनाओं पर विशेष जोर देता है जो महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व को बढ़ाती हैं।

Leave a Reply