केरल: प्रसिद्ध शबरीमला मंदिर के दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आज से शुरू

केरल में प्रसिद्ध शबरीमला मंदिर के दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आज से शुरू हो रही है। आगामी मीनम माह की पूजा और वार्षिक मंदिर उत्सव के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है। तीर्थयात्री आधिकारिक वेबसाइट onlinetdb.com के माध्यम से कमरे आरक्षित कर सकते हैं। मीनम माह की पूजा के अंतर्गत 14 से 19 मार्च तक दर्शन उपलब्ध रहेंगे। मंदिर उत्सव के लिए श्रद्धालु 22 मार्च से पहली अप्रैल तक मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।