असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के खानापारा में ‘वृंदावनी वस्त्र’ प्रदर्शित के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना की आधारशिला रखी। इस सांस्कृतिक संग्रहालय में 16वीं शताब्दी का ऐतिहासिक वृंदावनी वस्त्र रखा जाएगा, जिसे परंपरागत रूप से वैष्णव संत-विद्वान श्रीमंत शंकरदेव से संबंधित माना जाता है। इस वस्त्र में भगवान कृष्ण के जीवन के दृश्य चित्रित हैं और इसे असमिया बुनाई और भक्ति कला की उत्कृष्ट कृति माना जाता है। यह वर्तमान में लंदन स्थित ब्रिटिश संग्रहालय के संग्रह में है। अगले वर्ष 2027 से शुरू होने वाली 18 महीने की प्रदर्शनी के लिए असम सरकार और ब्रिटिश संग्रहालय ने पिछले वर्ष इस कलाकृति को असम लाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
2026-02-23
