असम कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष भूपेन कुमार बोरा भाजनपा में शामिल हुए

गुवाहाटी, 22 फ़रवरी : असम कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष भूपेन कुमार बोरा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। श्री भूपेन ने आज गुवाहाटी में मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की।

श्री भूपेन्‍द्र असम में तीन दशक से भी अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। हाल ही में उन्‍होंने पार्टी की सदस्‍यता से त्‍यागपत्र दिया था। श्री भूपेन्‍द्र कुमार बोरा असम के पूर्ववर्ती बिहपुरिया निर्वाचन-क्षेत्र से प्रतिनिधित्‍व करते रहे हैं।

Leave a Reply