संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा

नईदिल्ली, २८ जनवरी : संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को संबोधित करेंगी। कल, आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा जबकि केन्द्रीय बजट रविवार एक फरवरी को पेश होगा। बजट सत्र का पहला चरण आज से 13 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। बजट सत्र के दौरान सदन की 30 बैठकें होंगी।

Leave a Reply