नई दिल्ली, 26 जनवरी: मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चण्डीगढ़ के कुछ भागों में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में कल तेज वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणाय, चण्डीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी कल घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं।
2026-01-26
