नई दिल्ली, 25 जनवरी: गणतंत्र दिवस से पहले केंद्रशासित प्रदेश जम्मूु-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबल हर क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात हैं। हमारे जम्मूर संवाददाता ने खबर दी है कि जम्मू कश्मीर के सभी 20 जिलों और विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क पर अवरोध लगा दिए गए हैं, वाहनों की जांच की जा रही है और तलाश अभियान चलाए जा रहे हैं।
घुसपैठ और संघर्षविराम उल्लंनघन रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अत्यााधुनिक निगरानी तकनीकों का इस्तेलमाल किया जा रहा है। जिन स्थातनों पर कार्यक्रमों का आयोजन होना है वहां ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रमुख प्रवेश स्थरलों सहित जम्मू और अन्य जिला मुख्यानलयों में चेकपोस्ट बनाई गई हैं। उपराज्ययपाल मनोज सिन्हा जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की अध्यक्षता करेंगे और सलामी लेंगे। मुख्य्मंत्री उमर अब्दुल्ला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। अन्य मंत्री विभिन्न जिलों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उपमुख्यमंत्री सुरिन्दर चौधरी श्रीनगर में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए संपूर्ण घाटी में कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
