नई दिल्ली, 24 जनवरी: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया संदेश में श्री कर्पूरी ठाकुर को सच्चा जननायक बताया। उन्होंने उनकी सादगी, ईमानदारी और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान के प्रति अटूट समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि जननायक की सिद्धांतवादी जनसेवा राष्ट्र को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
2026-01-24
