नई दिल्ली, 22 जनवरी : उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णों देवी कटरा के बीच चलने वाली विशेष आरक्षित रेलगाड़ी का विस्तार करने की घोषणा की है। नई दिल्ली से कटरा जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 04081, 23 से 26 जनवरी तक चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी, जबकि कटरा से नई दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 04082, 24 से 27 जनवरी तक चलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया कि ट्रेन के पिछले संचालन में लगभग 100 प्रतिशत सीटें भरी रहीं, जिससे यह यात्रियों के लिए एक किफायती विकल्प बन गया है।
इस रेलगाड़ी से न केवल जम्मू-कश्मीर के निवासियों को बल्कि जालंधर कैंट, लुधियाना और अंबाला कैंट मार्ग के अन्य स्टेशनों से आने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए नई दिल्ली- कटरा के बीच विशेष आरक्षित रेलगाड़ी के विस्तार की घोषणा
