77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य समारोह के लिए नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तैयारियां जोर-शोर पर

नई दिल्ली, 21 जनवरी: 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य समारोह के लिए नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के लगभग दस हजार लोग विशेष अतिथि के रूप में परेड के साक्षी बनेंगे। परेड में देश की संस्कृति, सैन्य शक्ति और गौरवशाली विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।