नई दिल्ली, 21 जनवरी: प्रधानमंत्री के सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के प्रमुख मंच-प्रगति ने अपनी 50वीं सफल बैठक के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे वर्ष 2015 में शुरू किया था।
इसके बाद से प्रगति ने प्रधानमंत्री की सीधी समीक्षा के माध्यम से प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं और जन शिकायतों की वास्तविक समय में निगरानी तथा समाधान को सक्षम बनाकर, शासन व्यवस्था में परिवर्तन किया है। यह मंच सहकारी संघवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों को एक साथ एक ही डिजिटल मंच पर लाता है। प्रगति ने एक दशक से अधिक समय से, निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने, प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं में देरी के कारणों का समाधान करने और जवाबदेही की मजबूत संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायता की है।
