नई दिल्ली, 17 जनवरी: गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने आज और 19, 20 और 21 जनवरी के लिए यातायात दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देश के अनुसार परेड टुकड़ियों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुबह 10:15 से दोपहर 12:30 तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
यह प्रतिबंध कर्तव्य पथ से जुड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर लागू होगा, जिनमें रफी मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड और सी-हेक्सागन के चौराहे शामिल हैं। यातायात प्रतिबंध की अवधि के दौरान यात्रियों को इन क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि देरी और मार्ग परिवर्तन की आशंका है।
