हज यात्रा के लिए प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक बढ़ी

नई दिल्ली, 17 जनवरी: हज यात्रा के लिए प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस तिथि के बाद कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय ने हज यात्रियों से अपनी हज बुकिंग और अन्य दस्तावेज़ों को अंतिम रूप देने का आग्रह किया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने वैध पासपोर्ट अपने हज समूह आयोजक के पास या संबंधित कार्यालय में जमा करा दें और नुसुक पोर्टल पर अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।