अपराध की बदलती प्रकृति के साथ वकीलों को आधुनिक तकनीक अपनानी चाहिए: सीजेआई सूर्यकांत

नई दिल्ली, 10 जनवरी : भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि वकीलों को आधुनिक तकनीकों को अपनाना चाहिए क्योंकि अपराध की बदलती प्रकृति के कारण न्यायपालिका में इन तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य न्यायाधीश कल हरियाणा के हांसी में स्थानीय न्यायिक परिसर में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से विदेशी निवेश में वृद्धि के साथ ही वाणिज्यिक विवादों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने वकीलों से आधुनिक तकनीक से लैस होने का आग्रह करते हुए कहा कि देश में अपराधों और विवादों की प्रकृति बदल रही है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट सहित साइबर अपराध के मामले बढ़ रहे हैं।