नई दिल्ली, 10 जनवरी: न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने आज केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन, विधानसभा अध्यक्ष ए.एन. शमशीर, तिरुवनंतपुरम के महापौर वी.वी. राजेश और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। न्यायमूर्ति नितिन मधुकर जामदार की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले, न्यायमूर्ति सेन मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
2026-01-10
