नई दिल्ली, 6 जनवरी: यूक्रेन की सुरक्षा के संबंध में वार्ता के लिए यूक्रेन के सहयोगी देश आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में बैठक करेंगे। यह बैठक यूक्रेन के रूस के साथ युद्धविराम पर चर्चा के बाद हो रही है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन का वेनेजुएला पर ध्यान होने के कारण बैठक में कोई ठोस समाधान निकलने की संभावना कम है।
अमरीका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने से पहले, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने इस बैठक से सकारात्मक परिणाम मिलने की आशा व्यक्त की है। बैठक में 27 देशों के प्रतिनिधियों सहित 35 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अमरीका की ओर से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर बैठक में भाग लेंगे।
यूक्रेन ने अमरीका से सैन्य सहित अन्य तरह के समर्थन की मांग की है।
