नई दिल्ली, 5 जनवरी: क्यूबा ने कहा है कि वेनेजुएला में अमरीकी सैन्य अभियान के दौरान 32 क्यूबाई सैन्य और पुलिस अधिकारी मारे गए। सरकार ने बताया कि ये अधिकारी एक मिशन पर वेनेजुएला में थे। क्यूबा सरकार ने इन अधिकारियों की स्मृति में दो दिन के शोक की घोषणा की है।
खबरों के मुताबिक, अमरीका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकवाद के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमरीका को इस अभियान में कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विरोधी पक्ष को भारी नुकसान हुआ है।
