नई दिल्ली, 4 जनवरी: भारत ने वेनेज़ुएला के हाल के घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत, वेनेज़ुएला की स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए है। भारत ने वेनेज़ुएला के लोगों के हितों और सुरक्षा के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया है। भारत ने कहा है कि सभी पक्षों को तमाम मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान करना चाहिए ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।
इस बीच, वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास स्थित भारतीय दूतावास भारतीय सुमदाय के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता दे रहा है।
