नई दिल्ली, 4 जनवरी:केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में कठुआ में हाल की बाढ़ से क्षतिग्रस्त ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए धन आवंटन की समीक्षा की है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने प्रदेश में सार्वजनिक संपत्ति और बुनियादी ढांचे के नुकसान की भरपाई के लिए चौदह सौ करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। कठुआ में अस्थायी मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों में से प्रत्येक के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जाएगी।
डॉक्टर सिंह ने कहा कि प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर तैयार किए जाने चाहिए और पुनर्निर्माण अगस्त तक पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग एक सदी से लम्बित ऊझ बहुउद्देश्यीय परियोजना का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान की ओर अनियंत्रित जल प्रवाह को रोकने के लिए परियोजना के समानांतर एक नहर प्रणाली को मंजूरी दी है।
