संयुक्त राष्ट्र ने कहा, गज़ा में दस लाख से अधिक लोगों को तत्काल आश्रय की आवश्यकता

नई दिल्ली, 3 जनवरी: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गज़ा में दस लाख से अधिक लोगों को तत्काल आश्रय सहायता की आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा है कि गज़ा में मानवीय सहायता सबसे कमजोर परिवारों की मदद करना जारी रखे हुए है, क्योंकि भीषण सर्दी के कारण लाखों फिलिस्तीनी बारिश, हवा और समुद्री लहरों से क्षतिग्रस्त अस्थायी तंबुओं में रहने के लिए मजबूर हैं।

इस बीच, जल, स्वच्छता और साफ-सफाई के क्षेत्र में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र के साझेदार ठोस कचरे के प्रबंधन में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं और उनके साझेदारों को एक साथ लाने वाली अंतर-एजेंसी स्थायी समिति ने इस्राइल के अधिकारियों से कई अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की अपनी योजना पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। समिति ने बताया कि ये संगठन मानवीय अभियानों के लिए महत्व रखते हैं।