नई दिल्ली, 29 दिसंबर: उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। भारतीय रेल के अनुसार, दिल्ली आने वाली लगभग 18 ट्रेनें तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। घने कोहरे के कारण आज 64 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
इस बीच, नागर विमानन मंत्रालय ने यात्रियों को हवाई अड्डे पहुंचने से पहले उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। उन्होंने यात्रियों से हवाई अड्डे पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखने और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने को भी कहा है।
