नई दिल्ली, 28 दिसंबर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसपुरम मंडल के पीएम लंका गांव का दौरा कर रही हैं। उन्होंने इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा, आंध्रप्रदेश के वित्तमंत्री पी. केशव और आम जनता के साथ प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
सुश्री सीतारामन ने सिएंट प्राइवेट लिमिटेड के ड्रोन, यांत्रिक मेधा और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
नरसपुरम मंडल का पीएम लंका गांव सरकारी योजनाओं और मजबूत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के माध्यम से एकीकृत ग्रामीण विकास के एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में उभर रहा है।
