नई दिल्ली, 28 दिसंबर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज कर्नाटक के करवार नौसेना अड्डे पर वाघशीर पनडुब्बी का दौरा कर रही हैं। यह कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी है। यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ हैं।
इससे पहले, करवार में आगमन पर राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
राष्ट्रपति मुर्मु कल से गोवा, कर्नाटक और झारखंड की चार दिन की यात्रा पर हैं। उन्होंने कल झारखंड से यात्रा की शुरूआत की थी।
