चीन ने ताइवान को हथियार बेचने के मामले में 20 अमरीकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: चीन ने ताइवान को हथियार बेचने के मामले में 10 व्यक्तियों और 20 अमरीकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें रक्षा कंपनी एंडुरिल इंडस्ट्रीज के संस्थापक और प्रतिबंधित कंपनियों के नौ वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। प्रतिबंधित अधिकारी के चीन में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

प्रतिबंधित कंपनियों में नॉर्थरोप ग्रुमन सिस्टम्स कॉर्पोरेशन, एल-3 हैरिस मैरीटाइम सर्विसेज, और बोइंग की सेंट लुइस शाखा शामिल हैं।

अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने प्रतिबंधित कंपनियों और व्यक्तियों की चीन में मौजूद संपत्तियों को फ्रीज करने और उनके साथ चीनी संगठनों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

पिछले सप्ताह अमरीका ने ताइवान को 11 अरब डॉलर से अधिक के हथियार बेचने की घोषणा की थी। यह ताईवान के लिए अब तक का सबसे बड़ा हथियार पैकेज है।