बांग्लादेश: हिंसा भड़कने के बाद जेम्स बाउल का संगीत समारोह रद्द

ढाका, 27 दिसंबर: बांग्लादेश में कल फरीदपुर जिला विद्यालय में हिंसा भड़कने के बाद रॉक संगीत के दिग्गज कलाकार जेम्स बाउल के संगीत समारोह को रद्द कर दिया गया। इस घटना में 25 लोग घायल हो गए। जेम्‍स नगर बाउल के नाम से भी लोकप्रिय हैं।

कार्यक्रम में तनाव उस समय तनाव बढ़ गया जब कथित तौर पर बाहर के कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर फेंककर जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों ने इस घुसपैठ का विरोध किया, जिससे हिंसक झड़पें हुईं और इसमें कई लोग घायल हो गए।

कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन ने आयोजकों को शो रद्द करने का निर्देश दिया। इसके बाद कॉन्सर्ट रद्द करने की घोषणा की गई। जेम्स का पूरा नाम फारूक महफूज अनाम जेम्स है। उन्‍हें बांग्लादेश में रॉक संगीत के अग्रदूतों में शामिल किया जाता है।