नई दिल्ली, 21 दिसंबर:मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी कल तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में आज भारी हिमपात का अनुमान है।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता अत्यन्त खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज दोपहर एक बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज किया गया।
