प्राकृतिक परिवेश और वन्यजीव संरक्षण के लिए सिनेमा है सशक्त माध्यम: पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

नई दिल्ली, 21 दिसंबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीपुल्स फॉर एनीमल्स संगठन की अध्यक्ष मेनका संजय गांधी ने कहा है कि सिनेमा एक सशक्त सांस्कृतिक माध्यम है जिसका उपयोग प्राकृतिक परिवेश और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता के लिए किया जा सकता है। श्रीमती गांधी ने यह बात कल कोलकाता में सिनेकाइंड अवार्ड समारोह में कही। इसका आयोजन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया और पीपुल्स फॉर एनीमल्स ने मिलकर किया था।

समारोह में फिल्म माँ का दूध के लिए डॉक्टर हर्षा आत्माकुड़ी को सिनेकाइंड कम्पैशन पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉली व्यास-आहूजा और आर्यमान रामसे को फिल्म द लैंड ऑफ अहिंसा के लिए डाइरेक्टर ऑफ चेंज पुरस्कार दिया गया। निर्मल वर्मा को फिल्म कीपर ऑफ द लास्ट हर्ड के लिए सिनैमैटिक इम्पैक्ट अवार्ड मिला।

समारोह में गायक बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री देबाश्री राय सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

Leave a Reply