केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिन के गहन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया

नई दिल्ली, 4 दिसंबर: केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज नई दिल्ली में बाल विवाह मुक्त भारत के लिए एक सौ दिन के गहन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी उपस्थित थीं। बाल विवाह को समाप्त करने की राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शपथ दिलाई।

इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पंचायतों में कई जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सरकार ने 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि समाज, समुदायों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से देश बाल विवाह मुक्त भारत बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

यह अभियान अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाप्त होगा।

Leave a Reply