संयुक्त राष्ट्र ने औपचारिक रूप से शुरू की अगले महासचिव की चयन और नियुक्ति प्रक्रिया

नई दिल्ली, 26 नवंबर: संयुक्त राष्ट्र ने अगले महासचिव की चयन और नियुक्ति प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेअरबॉक ने कहा है कि अगले संयुक्त राष्ट्र महासचिव की चयन और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष माइकल इमरान कानू के साथ संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।

इस संयुक्त पत्र के जारी होने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से महासचिव के पद के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करने को कहेंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का कार्यकाल पहली जनवरी 2027 से शुरू होगा। पत्र में सदस्य देशों से उम्मीदवारों के रूप में महिलाओं को नामांकित करने पर विचार करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply