विश्व विधिक सेवा दिवस पर नितिन गडकरी ने किया आग्रह: न्याय, समानता और कानूनी सशक्तिकरण की भावना का उत्सव मनाएं

नई दिल्ली, ९ नवंबर : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्व विधिक सेवा दिवस पर लोगों से न्याय, समानता और कानूनी सशक्तिकरण की भावना का उत्सव मनाने का आग्रह किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री गडकरी ने कहा कि यह दिन सभी को याद दिलाता है कि कानून तक पहुँच केवल एक अधिकार है, न कि विशेषाधिकार।

उन्होंने लोगों से समाज के हर वर्ग तक कानूनी सहायता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के प्रयासों को मज़बूत करने का आग्रह किया। श्री गडकरी ने सभी के लिए न्याय के संदेश की भी पुष्टि की।