नई दिल्ली, 6 नवंबर: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि 25 लाख से अधिक लोगों ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए चेहरा पहचान प्रणाली-फेस ऑथेंटिकेशन अपनाई है। नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के शुभारंभ अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि इस पहल को मंगोलिया और मालदीव सहित कई देशों ने सराहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान इस महीने के अंत तक चलेगा। श्री सिंह ने इस अभियान पर एक पुस्तिका और लघु फिल्म का विमोचन भी किया।
2025-11-05
