नईदिल्ली, ४ नवंबर : नेपाल में माउंट यालुंग री पर कल सवेरे हुए हिमस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग लापता हैं। सशस्त्र पुलिस बल के अनुसार हिमस्खलन में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में पाँच विदेशी पर्वतारोही और दो नेपाल के गाइड हैं। मृतकों में से तीन अमरीका के नागरिक बताए जा रहे हैं। 15 लोगों का यह समूह रोलवालिंग क्षेत्र में यालुंग री तक ट्रेकिंग करने वाला था। बेस कैंप चार हजार नौ सौ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जबकि माउंट यालुंग री की ऊँचाई पांच हजार 930 मीटर है। राहत और बचाव दल चार लापता लोगों की तलाश कर रहा है।
2025-11-04
