राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मां नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

नईदिल्ली, ४ नवंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तराखंड यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन नैनीताल में नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम और मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल-सेवानिवृत्‍त गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे।
राष्ट्रपति इस समय कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही है। राष्‍ट्रपति स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को पदक प्रदान करेंगी।

डॉ. मांडविया पांच नवंबर को नीति आयोग द्वारा आयोजित विशेष सत्र “गरीबी से मुक्ति के मार्ग: प्रत्‍येक व्यक्ति को सशक्त बनाने में भारत का अनुभव” में शामिल होंगे। इस सत्र में भारत की गरीबी उन्मूलन रणनीतियों, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा में हुई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाया जाएगा। वे अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के “सामाजिक न्याय के लिए वैश्विक गठबंधन” पर मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

डॉ. मांडविया कतर, रोमानिया, मॉरीशस और यूरोपीय संघ के अपने समकक्षों से वार्ता करेंगे। वे अंतर्राष्‍ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक तथा संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इस पहल से श्रम गतिशीलता, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार सृजन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की आशा है। डॉ. मांडविया भारत के राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे, जो नौकरी के इच्‍छुक लोगों और नियोक्ताओं के बीच समावेशी श्रम बाजार पहुंच को बढ़ावा देता है। वे कतर के एस्पायर ज़ोन कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे और खेल प्रबंधन तथा युवा जुड़ाव में सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे।