संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजराइल-ईरान संघर्ष पर चिंता व्यक्त की, तत्काल युद्ध विराम का आह्वान दोहराया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजराइल-ईरान संघर्ष को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है और तत्काल युद्ध विराम के लिए अपना आह्वान दोहराया है। दोनों देशों के बीच जारी तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए गुटेरेस ने कहा है कि किसी भी अतिरिक्त सैन्य हस्तक्षेप से पूरे क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने इस युद्ध में नागरिक हताहतों की भी निंदा की और इस बात पर जोर दिया कि कूटनीति ही सबसे अच्छा और एकमात्र रास्ता है।