सरकार ने वर्ष 2027 में दो चरणों में जनगणना कराने का निर्णय लिया है

सरकार ने वर्ष 2027 में दो चरणों में जनगणना कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जाति गणना भी की जाएगी। जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 1 अक्टूबर, 2026 होगी। इन संदर्भ तिथियों के साथ जनगणना कराने की अधिसूचना 16 जून को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित होने की संभावना है। पिछली जनगणना वर्ष 2011 में दो चरणों में की गई थी। पहले चरण में घरों की सूची बनाना और दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना थी।

वर्ष 2021 की जनगणना भी इसी तरह दो चरणों में कराने का प्रस्ताव है। पहला चरण अप्रैल से सितंबर 2020 और दूसरा चरण फरवरी 2021 के लिए होगा। वर्ष 2021 की जनगणना के पहले चरण की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। देश भर में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण जनगणना का काम स्थगित कर दिया गया था।