अगरतला, 14 अप्रैल: संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भाजपा के प्रांतीय कार्यालय के समक्ष पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रोफेसर (डॉ.) माणिक साहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद राजीव भट्टाचार्य व अन्य पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दास ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई जा रही है। क्योंकि, अनुसूचित जाति समुदाय से लेकर समाज के हर व्यक्ति के जीवन में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
