राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बठिंडा में पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पंजाब और केन्‍द्रशासित प्रदेश चंडीगढ के दो दिन के दौरे पर रहेंगी।

श्रीमती मुर्मु पंजाब के भठिंडा में पंजाब के‍न्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-ऐम्‍स के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी। पंजाब के राज्‍यपाल गुलाब चन्‍द कटारिया दोनों कार्यक्रमों में राष्‍ट्रपति के साथ उपस्थित रहेंगे। इन कार्यक्रमों में अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी भाग लेंगे। दोनों कार्यक्रम स्‍थलों पर व्‍यापक सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।