न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन इस महीने की 16 तारीख से भारत के पांच दिन के दौरे पर आएंगे। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, प्रमुख व्यापारी, मीडिया प्रतिनिधि और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री लक्सन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।
वे 10वें रायसीना डायलॉग 2025 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रमुख व्याख्यान देंगे। श्री लक्सन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री लक्सन मुंबई जाएंगे, जहां वे प्रमुख व्यापारियों से मिलेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है।